इन दिनों टीवी जगत में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है नच बलिए 9 का ग्रैंड प्रीमियर और शो के निर्माता भी शो के ओपनिंग एपिसोड को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। अगर पहले ही एपिसोड में अगर दर्शक प्रभावित हो गए तो शो इस सीजन धूम मचा सकता है।

हाल ही में शो के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियों को लेकर खबर आ रही है कि पहले एपिसोड में राहुल महाजन और श्रेनु पारिख एक साथ परफॉर्म करते दिखाई देंगे। दोनों अपनी परफॉरमेंस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।

साथ ही एक खबर बेहद चौंकाने वाली ये भी आ रही है की परफॉर्मेंस की रिहर्सल के दौरान श्रेनु पारिख ने राहुल महाजन को जोरदार तमाचा जड़ दिया है। लेकिन आपको बता दें ये घटना धोखे से हुई है और श्रेनु के गलती से परफॉरमेंस के दौरान राहुल को थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना पर राहुल महाजन श्रेनु से बिलकुल नाराज नहीं हुए और उन्होंने कहा की रिहर्सल के दौरान ऐसी छोटी मोटी गलतियां हो जाती है और साथी कल;कलाकार के नाते वो ये बात समझ सकते है।

वहीँ श्रेनु पारिख का कहना है की उन्हें परफॉरमेंस के दौरान राहुल के साथ जमकर एन्जॉय किया। हालांकि एक्ट के दौरान उन्हें चोटें भी लगी पर रिहर्सल के दौरान काफी मजा आया। राहुल को थप्पड़ मारने का सीन भी परफॉरमेंस का हिस्सा था।

श्रेनु पारिख ने आगे बताया की रिहर्सल के दौरान राहुल काफी सपोर्ट कर रहे थे और थप्पड़ वाले सीन के लिए कह रहे थे ‘तू स्लैप कर कोई प्रॉब्लम नहीं है’। आखिरी रिहर्सल में गलती से उन्होंने राहुल को जोरदार थप्पड़ लगा दिया था लेकिन राहुल ने कुछ नहीं कहा और रिहर्सल जारी रखी।

आपको बात दें इस बार का नच बलिए थीम काफी मजेदार होने वाला है और दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।’ साथ ही इस सीजन एक्स-कपल्स जोड़ियां बनाकर शो में एंट्री ले रहे है। सलमान खान नच बलिए सीजन 9 को प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



