जैसा कि हम सभी जानते हैं, सामंथा रूथ प्रभु
से तलाक के बाद नागा चैतन्य अब फिर से एलिजिबल बैचलर की कैटेगरी में शामिल हो गए
हैं। अक्टूबर 2021 में, सामंथा और चैतन्य ने ऑफिशियली अपने अलग होने की
घोषणा की थी जिससे लाखों लोगों का दिल टूट गया।
साउथ इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल के अलग होने की खबर से उनके फैंस के ऊपर
पहाड़ टूट पड़ा था। सामंथा और चैतन्य ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फैंस
उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद करते थे। खैर, लगता है चैतन्य को फिर से प्यार मिल गया है!
खबरों के मुताबिक सामंथा से अलग होने के बाद चैतन्य मेजर फिल्म की एक्ट्रेस शोभिता
धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि चैतन्य को मेड इन हेवन फेम शोभिता धूलिपाला के
साथ उनके नए घर में देखा गया था। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।
दरअसल, मेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता ने हैदराबाद में जुबली हिल्स में एक नई प्रोपर्टी
खरीदी है, जो फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है। ऐसे में एक्ट्रेस जब हैदराबाद आई तो
उन्होंने अभिनेता के नए घर में एक साथ समय बिताया। इस दौरान नागा चैतन्य ने
अभिनेत्री को अपने नए घर का टूर भी कराया। दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय
कर रहे थे। कुछ घंटों के बाद, वे एक ही कार में कही चले गए।
बताया जा रहा है कि चैतन्य को उसी होटल में कई बार देखा गया, जहां शोभिता धूलिपाला अपनी पिछली फिल्म मेजर के प्रचार के लिए रुकी थीं। तो
वहीं शोभिता ने भी अपना बर्थडे हैदराबाद में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया
था। वैसे नागा चैतन्य उन सेलेब्स में से है जो अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से
दूर रखते हैं। ऐसे में शोभिता और चैतन्य एक दूसरे को डेट कर रहे है या फिर दोनों
सिर्फ अच्छे दोस्त है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।