एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कुछ समय पहले NCB की रडार पर थी। एक- एक कर कई बड़े सितारों का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। यहां सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स पर भी ड्रग्स करने के आरोप लगे थे। कई लोगो के तो घर से भी छापेमारी के दौरान ड्रग्स बरामद हुई थी। इस दौरान कई ऐसी सितारों के नाम सामने आए जिनपर कभी कोई शक भी नहीं कर सकता।
इन्ही में से एक नाम था टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया। आपको बता दे, साल 2020 में इन दोनों को NCB ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि दोनों को तुरंत जमानत मिल गई। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की माने तो अब भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
दरअसल, अब NCB ने इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है और जल्द दोनों के खिलाफ कोर्ट में मामला शुरू हो जाएगा। जी हां, रिपोर्ट्स का दावा है कि नवंबर 2020 में NCB ने भारती सिंह और हर्ष के ऑफिस और घर पर छापेमारी की और 86.5 ग्राम मारिजुआना ड्रग्स बरामद की।
जिसके बाद कपल की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, 23 नवंबर को 15,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करने के बाद इन्हे जमानत दे दी गई। लेकिन अब एक बार फिर ये केस भारती और हर्ष के लिए मुसीबते खड़ी कर सकता है। क्योकि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ NCB ने कोर्ट में 200 पेज की चार्जशीट दायर की है।
अब देखना होगा कि आखिरकार ये केस कौन- सा मोड़ लेता है? भारती और हर्ष अपने आपको कैसे बेगुनाह साबित करेंगे? और अब और किन सेलेब्स पर NCB का शिकंजा कसता हुआ दिखाई देगा।