बॉलीवुड के बहुत सारे सितारे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं ये सेलिब्रिटीज अपनी रोजमर्रा से जुड़ी कई सारी चीजें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर भी करते रहते हैं। इसी लिस्ट में एक नाम नीना गुप्ता का भी शामिल है।

जी हां एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। वैसे नीना की तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में नीना गुप्ता ने एक वीडियो पोस्ट की है।

बता दें कि बॉलीवुड की लिस्ट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्रियों में नीना गुप्ता भी हैं। दरअसल नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में रहते हैं।

यही वजह है कि नीना की हर एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है। ऐसे में अब नीना ने एक और नई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में नीना लॉन टेनिस खेलती दिखाई दे रही हैं।

अदाकारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को साझा किया है। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा है कई सालों बाद खेलने में बहुत मजा आया,लेकिन कल सब आउच होगा। वैसे नीना का 60 साल की उम्र में इस तरह से लॉन टेनिस खेलना उनकी फिटनेस की ओर इशारा करता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता लंबे अरसे से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। नीना ने साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बधाई हो में बहुत शानदार प्रदर्शन करके दर्शकों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है।

वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि नीना अपनी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इस फिल्म के अलावा नीना ने फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीना इसके अलावा फिल्म ’83’ में भी काम कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



