अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं नीतू अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ अक्सर साझा करती रहती हैं। मगर हाल ही में नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद स्पेशल वीडियो शेयर किया है और यह वीडियो कुछ और नहीं बल्कि उनकी और दिवंगत पति ऋषि कपूर की 1975 में आई फिल्म जिंदा दिल का गाना शाम सुहानी आई है। वहीं नीतू कपूर ने इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इस गाने में दोनों ने पहली बार एक साथ डांस किया था।
दरअसल ये ऋषि कपूर और नीतू की शादी से पहले की फिल्म है। इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तकरीबन 46 साल पुराने इस गाने को याद करके नीतू कपूर भावुक हो गई हैं।
इससे पहले नीतू कपूर ने अपनी सालगिरह के मौके पर स्वर्गीय ऋषि कपूर को याद कर एक पोस्ट शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने वीडियो शेयर करके उसके साथ लिखा आज अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो दोनों की शादी को 41 साल और दोस्ती को गोल्डन जुबली को चुकी होती।
मालूम हो पिछले साल 30 अप्रैल को महशूर अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए अलिवदा कहकर चल बसे थे। ऋषि कपूर लंबे वक्त से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। काफी ज्यादा हिम्मत जुटाने के बाद भी उन्होंने अंत में उन्होंने दुनिया छोड़ दी।
वहीं अपने हमसफर के गुजर जाने के बाद नीतू कपूर ने आगे बढऩे का निर्णय लिया। नीतू कपूर जल्द ही वरुण धवन और कियारा अडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो से वह फिल्मों में एक बार फिर से वापसी करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म में नीतू को अनिल कपूर के ऑपोजिट देखे जाने की उम्मीद है।