नीतू कपूर और ऋषि कपूर बॉलिवुड के जाने माने स्टार और बेस्ट
कपल थे। हाल ही में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की 43वी सालगिरह के मौके पर पत्नी नीतू
कपूर ने ऋषि कपूर और परिवार के साथ फोटो शेयर की। जिसमें उनका भरा पूरा परिवार एक
फोटो में दिख रहा है।
इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है समय बीत जाता है सिर्फ
यादें रहे जाती है।नीतू कपूर की इस फोटो में बच्चे यानि रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा
कपूर भी दिखाई दे रही है, जोकि कैमरा की तरफ देख खुश एक मासूम सी
मुस्कुराहट देते दिखाई दे रहे है।
नीतू कपूर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद
सभी हस्तियों उन्हें बधाई दे रही थी साथ ही उनके इस पोस्ट पर प्यार जताती दिखाई
दी। अभिषेक बच्चन, रिद्धिमा कपूर ने
इस फोटो पर अपना प्यार दिखाया।
बता दें 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की
शादी हुई थी और अप्रैल 2020 में कैंसर के चलते ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह
दिया था।
ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ काफी फिल्मों में काम किया है
हाल ही में उन्होंने कपूर एंड संस में दादा जी का किरदार निभाया। ऋषि कपूर के जाने
के बाद फिल्मी दुनिया से नीतू कपूर तालुक नही रहा, ऋषि कपूर के जाने के बाद मानो
कपूर परिवार बिखर गया।
लंबे समय से नीतू कपूर अकेला महसूस कर रही थीं इसी बीच एक
दिन उन्होंने अपने बच्चों से सलाह ली कि आगे क्या करना चाहिए? क्या उनको अपने
कैरियर को आगे बड़ाना चाहिए या नहीं इस पर उन्हें बच्चों का पूरा सपोर्ट मिला और
फिल्म, “जुग जुग जियो” से उन्होंने वापसी ली।