बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपनी और ऋषि कपूर की तस्वीरे भी शेयर कर उन्हें याद करती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, आज एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी है। लेकिन ये पहली बार है जब ऋषि कपूर, नीतू के साथ नहीं है।
उनके करोड़ों फैंस उन्हें आज इस खास मौके पर मिस कर रहे हैं और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस की आंखों में आंसू छलक आएंगे। नीतू ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋषि कपूर की वो यादें हैं जिन्हें वो हमेशा अपने दिल में संजो कर रखना चाहती हैं।
नीतू ने वीडियो के कैप्शन में टूटे दिल का इमोजी बनाकर लिखा, “आज 41 साल हो गए होते।” नीतू की लिखी गई ये एक लाइन ही अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है कि आज के दिन अपने वो कैसा महसूस कर रही हैं।