अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी बोल्ड चॉइसेज के लिए मशहूर हैं और ट्रोल्स की बोलती बंद करने में नेहा माहिर हैं। हालांकि ट्रोल होने के बाद नेहा धूपिया की लाइफ में काफी पॉजिटिव चेंज भी देखने को मिला है। दरअसल बेटी मेहर के जन्म के बाद अभिनेत्री का 23-25 किलो वजन बढ़ गया था जिसको लेकर कई सारे लोग नेगेटिव भी बोलते थे। वहीं लॉकडाउन के 8 महीनों में नेहा ने तकरीबन अपना 21 किलो वजन घटाया है।
बेटी के जन्म के बाद बढ़ा वेट
नेहा धूपिया की बेटी मेहर नवंबर 2018 में हुई थी। बच्ची के जन्म के बाद वो कई बदलावों से गुजरीं और उनका वजन बढ़ गया है। इस पर नेता ने बताया कि ज्यादा वजन को लेकर उनके मन में कोई नेगेटिविटी नहीं थी,मगर इसके लिए उन्हें फैट शेम किया गया।
अपने एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया कि लॉकडाउन के 8 महीने में उन्होंने करीब 21 किलो वजन घटाया है। वह बताती है प्रेगनेंसी के वक्त उनका वजन करीब 25 किलो बढ़ गया था और इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल और जज किया गया। इतना ही नहीं नेहा को यहां तक बाते सुनने को मिली कि उनका फिल्मी कैरियर खत्म हो जाएगा।
आगे नेहा ने बताया कि आप अपने अंदर एक खूबसूरत जिंदगी लिए होते हैं और अचानक यह बाहर आ जाती है। जब आप खुद को देखते हैं तो अजीब लगता है। हर कोई इतना खुशनसीब नहीं होता कि प्रेगनेंसी में उसका वजन ना बढ़े। मेरा 23-25 किलो वजन बढ़ गया था।
नेहा ने लॉकडाउन में की मेहनत
इस दौरान नेहा ने यह बात के बारे में भी जिक्र किया लोग उनकी फैट-शेमिंग करते थे और कहा करते थे कि उनकी जिंदगी और कैरियर रुक गया है। हालांकि उन्होंने धैर्य रखा और धीरे-धीरे वजन घटने दिया। नेहा ने बताया कि लॉकडाउन में मैंने एक काम किया कि लोगों ने मेरे बारे में जो कहा उसकी चिंता नहीं की और 8 महीनों में 21 किलो वजन कम कर लिया।
फिलहाल नेहा धूपिया एडवेंचर रियलिटी शो रोडीज रिवॉल्यूशन में काम कर रही हैं। जी हां दरअसल नेहा धूपिया एक बार फिर से काम पर वापस लौट आई हैं। जल्द ही नेहा की शॉर्ट फिल्म स्टेप आउट डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को नेहा अपने ही प्रोडक्शन हाउस बिग गर्ल प्रोडक्शंस के तहत डायरेक्ट कर रही हैं।