बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज़ में एक अलग ही जादू है। जो भी उन्हें सुनता है उनकी आवाज़ का दीवाना हो जाता है। इस वक़्त बॉलीवुड पर उन्ही का राज चल रहा है। नेहा कक्कड़ ही हर जगह सुनाई देती है, उनका हर गाना सुपरहिट हो रहा है।
ऐसे में अब नेहा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस अचीवमेंट पर नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह फूले नहीं समा रहे हैं और अब उन्होंने खुद को नेहा का प्राउड पति बताया है।
दरअसल, नेहा को टॉप हिंदी फीमेल आर्टिस्ट 2020 का टैग मिला है। इसकी जानकारी खुद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इतना ही नहीं, नेहा टॉप पंजाबी फीमेल आर्टिस्ट भी बन गई है। नेहा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। इस पर रोहनप्रीत सिंह ने कमेंट किया, ”तुम क्वीन हो और हमेशा रहोगी। तुमने हमें गर्व महसूस कराया। मैं एक प्राउड पति हूं।’
अब नेहा के सभी फैंस और दोस्त उन्हें अब इस कामयाबी के लिए बधाइयाँ दे रहे है। नेहा ने अभी कुछ ही देर पहले ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।