14 फरवरी को नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की होगी शादी, कार्ड भी आया सामने

Summary :

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 11 में बतौर जज नजर आ रही है। शो के दौरान नेहा के रिएक्शन खूब वायरल होते है , कभी वो भावुक हो जाती है तो कभी किसी कंटेस्टेंट की मदद कर वाहवाही लूटती है। अब नेहा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है पर इस बार मामला उनकी शादी का है ।

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 11 में बतौर जज नजर आ रही है।  शो के दौरान नेहा के रिएक्शन खूब वायरल होते है , कभी वो भावुक हो जाती है तो कभी किसी कंटेस्टेंट की मदद कर वाहवाही लूटती है। अब नेहा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है पर इस बार मामला उनकी शादी का है । 
जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही है कि नेहा कक्कड़ की शादी मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण के साथ तय हो गयी है और शादी के कार्यक्रम की तारीखें भी तय हो गयी है।  
हाल ही में नेहा और आदित्य नारायण के परिवार इडियन आइडल के सेट पर मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो पर दोनों के परिवारों ने मुलाकात की और उदित नारायण ने नेहा की तारीफों के खूब पुल बांधे।  उन्होंने ये भी कहा कि वो इस शो पर नेहा को आपने घर की बहु बनाने आये है। 
इसके बाद दोनों परिवारों ने एक दुसरे को शगुन देकर नेहा और आदित्य की शादी पक्की की। शादी की बात सुनकर शो के जज विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया समेत सभी कंटेस्टेंट भी बेहद खुश नजर आते है और आदित्य अनारायण तो ख़ुशी से नाचने लग जाते है। 
नेहा अपने परिवार से पूछती है कि उनकी शादी पक्की करने से पहले उनसे पूछ तो लेते और जवाब में नेहा की मां कहती है कि दोनों परिवारों ने सारी बातें कर ली है , आदित्या अच्छा लड़का है और शादी की तारीखें भी पक्की हो गयी है। दोनों के परिवार आगे कहते है कि शादी की डेट 14 फरवरी निकली है ।
इसके बाद शो के जज विशाल डडलानी कहते है कि मेहंदी की रस्म 1 फरवरी को होनी चाहिए। शो में बतौर मेहमा  आयी सिंगर अलका याग्यनिक याग्निक भी नेहा और आदित्य की शादी तय होने की ख़ुशी में सांग गाकर सुनाती है। नेहा पूरे शो के दौरान बेहद हैरान दिखाई देती है। 
अब देखना होगा की ये सब बातें शो के दौरान सिर्फ हंसी मजाक था या फिर हकीकत , इसे जानने के लिए 14 तारीख तक का इंतजार करना होगा।  हालांकि नेहा और आदित्या की शादी को लेकर किसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें,आदित्य और नेहा सिंगल हैं और शो में अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ फ़्लर्ट करते भी नजर आते है। 

Ujjwal Jain