सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 में बतौर जज नजर आ रही है और आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। अक्सर शो में नेहा काफी भावुक हो जाती है और उनका ये अंदाज फैंस के दिलों को भी छू लेता है।
.jpg)
अपनी दिलकश अंदाज से लाखों दिलों में जगह बनाने वाली नेहा कक्कड़ हाल ही के एपिसोड में इतनी भावुक हो गयी कि रोने लग गयी। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा काम किया कि फैंस और दर्शक नेहा की खूब तारीफ कर रहे है।
.jpg)
दरअसल हाल ही में इंडियन आइडल के सीजन 11 के सेट पर शो के कंटेस्टेंट सनी हिन्दुस्तानी ने संगीतकार रोशन अली के साथ अपनी परफॉरमेंस दी। लाजवाब परफॉरमेंस के बाद रोशन अली ने अपने संघर्ष की कहानी सभी के साथ शेयर की।
.jpg)
रोशन अली के कड़े संघर्ष के बारे में जानकर नेहा कक्कड़ भावुक हो गयी और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने रोशन की मदद के लिए दो लाख रुपये देने का फैसला किया। नेहा का कहना है वो इस कलाकार के संघर्ष से प्रभावित हुई है और मदद करना चाहती है।
.jpg)
बता दें रोशन अली का कहना है कि उन्होंने दिग्गज गायक – संगीतकार नुसरत फतेह अली खान के साथ भी काम किया था पर तबियत ठीक ना होने की वजह से उन्हें अपनी टीम से अलग होना पड़ा। इसके बाद से उनकी माली हालत काफी ख़राब हो गयी थी।
.jpg)
नेहा द्वारा रोशन अली को 2 लाख रुपये देने का फैसला किया जाने पर शो के अन्य जज और संगीतकार हिमेश रेशमिया भी काफी खुश हुए और सेट पर नेहा की काफी तारीफ की।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



