‘एक प्यार का नगमा है’ जैसे शानदार गाने बनाने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। वैसे तो वो गुज़रे ज़माने के मशहूर गीतकार है लेकिन अब वो अपनी आर्थिक तंगी के चलते चर्चाओं में है। दरअसल संतोष आनंद आज कल बेहद खराब हालात से गुजर रहे हैं। अब संतोष शरीर से भी लाचार हैं और न ही उनके पास कोई काम है। ऐसे में फेमस बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने उनके लिए मदद का ऐलान किया है।
आपको बता दे, संतोष आनंद के बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था। वे खुद अब शारीरिक रूप से लाचार हैं। लेकिन अब संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आने वाले हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष की कहानी सुनाई है। संतोष ने बताया कि उन्हें बिल तक चुकाने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया है कि उनपर काफी कर्ज भी हैं।
उनकी कहानी से दुखी नेहा कक्कड़ ने उनके लिए 5 लाख देने की घोषणा तो की ही साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद की अपील की है। नेहा ने उन्हें सम्मान देते हुए उनके लिए ‘एक प्यार का नगमा’ गीत भी गाया। आपको बता दे संतोष आनंद को फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ के गाने ‘मैं ना भूलूंगा’ और फिल्म ‘प्रेम रोग’ के गाने ‘मोहब्बत है क्या चीज’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले थे। लेकिन आज वो जिंदगी की उन कठिनाइयों के दौर से गुजर रहे हैं, जिसकी शायद उन्होंने कभी उम्मीद भी न की हो।