Indian Idol 11 – स्टेज पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जज नेहा कक्कड़, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इंडियन आइडल इस बाद ना सिर्फ सिंगर्स के टैलेंट बल्कि कई अन्य वजहों से भी सुर्ख़ियों में रहा है। हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है शो की जज नेहा कक्कड़ कैसे स्टेज पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गयी।

हिट सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का सीजन 11 शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है और हर बार की तरह दर्शकों भी शो को काफी पसंद कर रहे है। इस बार शो में नेहा कक्कड़ , विशाल डडलानी और अनु मालिक जज की भूमिका में है। 
इंडियन आइडल इस बाद ना सिर्फ सिंगर्स के टैलेंट बल्कि कई अन्य वजहों से भी सुर्ख़ियों में रहा है। हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है शो की जज नेहा कक्कड़ कैसे स्टेज पर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गयी। 
दरअसल नेहा कक्कड़ शो के होस्ट आदित्या नारायण को डांस के लिए चैलेंज करती है। बेशक नेहा कक्कड़ एक अच्छी डांसर है और अपने कई म्यूजिक वीडियोस में में खुद डांस करती भी नजर आयी है पर इस मौके पर नेहा के साथ गड़बड़ हो गयी। 
नेहा आदित्य नारायण को दिलबर गाने के रीमेक पर डांस का चैलेंज करती है जो उन्होंने खुद ही गाया है। ऑनस्क्रीन इस गाने पर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है। नेहा और आदित्य अपने मूव्स दिखा ही रहे होते है कि एक मोमेंन्ट पर दोनों का तालमेल गड़बड़ हो जाता है और नेहा लगते पर गिर जाती है। 
ये वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है शो के जज अनु मालिक और विशाल डडलानी के साथ साथ शो के कंटेस्टेंट भी काफी नजर करते नजर आ रहे है। नेहा के गिरने पर जहां आदित्य उनसे माफ़ी मांगते नजर आते है वहीं वह मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगते है। 

हाल ही में शो का एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसमे एक कंटेस्टेंट ने स्टेज पर नेहा को प्रोपोज़ करने के बाद गाल पर किस कर लिया था। नेहा इस वीडियो को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही थी और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे शो की टीआरपी बढ़ने का स्टंट करार दिया था। 

Ujjwal Jain