बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक किया है,तभी से गायिका ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। दरअसल नेहा ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं बॉलीवुड और टीवी स्टार्स से लेकर उनके फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे थे। लेकिन बाद में मालूम हुआ कि उनका यह कोई नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है।
बेशक नेहा की ओर से यह प्रमोशन के लिए किया गया हो,लेकिन इस बार उनका यह दांव उन्हीं पर कुछ उल्टा पड़ गया है। ऐसे में नेहा जब भी अपनी कोई फोटो पोस्ट कर रही हैं तो फैंस उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
नेहा कक्कड़ ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रोहनप्रीत के साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं। यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करके लिखा-धोखा क्यों दिया आप दोनों ने। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा स्कैम 2020 तो आपने किया है सबसे बड़ा। इसके अलावा एक यूजर का कहना है-गोलमाल है भई सब गोलमाल है। एक अन्य ने लिखा- ‘कल डिलीवरी होगी उसका अलग गाना बनेगा, फिर मुंडन का गाना बनेगा, फिर फर्स्ट वॉक का गाना बनेगा, फिर दूसरे बच्चे का गाना बनेगा।
बता दें ये कोई पहली बार नहीं जब नेहा ने अपने प्रमोशन के लिए ऐसा कुछ किया है। क्योंकि इससे पहले नेहा आदित्य नारायण के साथ भी शो पर शादी की बात करती दिखी थीं। इतना ही नहीं आदित्य ने उन्हें प्रपोज तक भी किया तब नेहा ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया। वहीं दोनों दूल्हा-दूल्हन के गेटअप में नजर आए।
लेकिन बाद में खबर हुई कि उनका एक म्यूजिक एलबम आने वाला है। जब नेहा की असल में शादी हो रही थी तब भी बहुत दिनों तक तो यही कन्फूजन रहा था कि वो वाकई उनकी शादी है या फिर यह कोई प्रमोशन है।
मालूम हो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी 24 अक्टूबर को हुई थी। दोनों की मुलाकात पहली बार ‘नेहू दा व्याह’ म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ी। शादी के बाद नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गई थी। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।