बीते कई दिन सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके फैन्स के लिए काफी दुःख भरे गुजरे और सभी इस बात से वाकिफ है की अपने बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ डिप्रेशन में आ गयी थी जिसका खुलासा उन्होएँ खुद सोशल मीडिया पर किया।
नेहा कक्कड़ उन मशहूर सेलिब्रिटीज में से एक है जो अपनी निजी जिंदगी की बातें सभी के साथ शेयर करने से नहीं घबराती। अपने रिलेशनशिप को लेकर नेहा कक्क्ड़ जितना बिंदास रही , ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने अपने दिल की सभी बातें अपने फैंस के साथ शेयर की।
लेकिन अब नेहा कक्कड़ के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है क्योंकि अब नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे वो काफी खुश नजर आ रही है और उनके लिए बेहद ख़ुशी का मौक़ा भी है। कहना गलत नहीं होगा की नेहा अब एक अच्छी और खुश जिंदगी की तरफ बढ़ गयी है।
बीते दिनों नेहा कक्कड़ ने नया घर और नई कार खरीदी। इस नए घर की गृह प्रवेश 8 फरवरी को रखी गयी और इस खास मौके की तस्वीरें नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर की। सजे हुए घर के साथ साथ नेहा कक्कड़ ने अपनी नयी गाडी की तस्वीरं भी फैंस के लिए पोस्ट की है।
ब्रेकअप और दिल टूटने के बाद किसी के लिए इतना आसान नहीं होता की अपनी जिंदगी में दुबारा जल्दी नार्मल हो जाये पर हर किसी को पॉजिटिव चीजों की तरफ बढ़ना चाहिए और नेहा कक्कड़ ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
नेहा कक्कड़ ने बीते दिनों अपनी एक पोस्ट में सिंगल होने के फायदे भी फैंस को बताये। अपनी इंस्टा स्टोरी में नेहा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे लिखा था की सिंगल होना का ये फायदा है की आप समय से सो सकते है।
इस पोस्ट के बाद नेहा ने सुबह एक तस्वीर शेयर की जिसमे लिखा था की सिंगल होने का एक और फायदा ये भी है की आप सुबह जल्दी उठ सकते है और अपने लिए समय निकाल सकते है।
नेहा का ये खुशनुमा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सब उन्हें उनके नए घर और गाड़ी के शुभकामना दे रहे है।


Download Android App
Download iOS App










