बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आये दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है। कभी अपने गानों , कभी बयानों तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से नेहा चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किये है जो काफी वायरल हो रहे है।
.jpg)
हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने नए ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्ख़ियों में है। हालांकि इस बार नेहा कक्कड़ को काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है। दरअसल नेहा ने हाल ही में कुछ टिकटॉक विडियो बनाये है , जिनमे वो तकिये से बनी हुई ड्रेस पहने नजर आ रही है। विडियो में नेहा तीन अलग – अलग रंग के तकियों की ड्रेस में दिखाई दे रही है।
.jpg)
विडियो में देखा जा सकता है कि नेहा ने तीन अलग-अलग तरह के तकियों को अपनी कमर से बांधा हुआ है और वो इन्हें बेहतर तरीके से फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो को नेहा ने पिलो चैलेंज नाम दिया है। नेहा के ये विडियो जमकर वायरल हो रहे है पर सोशल मीडिया यूजर्स को नेहा का ये अंदाज खास पसंद नहीं आ रहा है।
.jpg)
नेहा कक्कड़ के इस विडियो के सामने आने के बाद से यूजर्स सिंगर का मजाक उड़ाते हुए कह रहे है कि क्या उनके पास लॉक डाउन के चलते इतनी गरीबी आ गयी है कि उन्हें तकियों से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स ने नेहा के विडियो पर मजाकिया इमोजी शेयर करते हुए अपने रिएक्शन दिए है।
बता दें, नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर शानदार फैन फोलोविंग है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 36 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। बीते दिनों नेहा कक्कड़ ने इंडस्ट्री के कड़वे सच का खुलासा करते हुए बताया था कि इंडस्ट्री में सिंगर्स को सिंगिंग के पैसे नहीं मिलते और उन्हें लाइव शोज और कॉन्सर्ट के जरिये अपना काम चलाना पड़ता है।

बता दें , इससे पहले इंडियन आइडल के शो में नेहा बतौर जज नजर आई थी और शो के सेट पर नेहा और शो के होस्ट आदित्य नारायण की शादी को लेकर काफी चर्चें हुए थे। आखिर में इन सब बातों को सिर्फ टीआरपी का हिस्सा बताकर नकार दिया गया था।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



