टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस समय काफी अच्छा कर रहा है। ऑडियंस इस शो को काफी पसंद कर रही है। ऐसे में इस शो के लीड एक्टर्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में है। फिलहाल शो में दोनों एक्स लवर के रोल में हैं लेकिन रियाल लाइफ में दोनों एक-दूसरे के प्यार है।
नील भट्ट और ऐश्वर्या ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। अब उनका रोका हो गया है। नील भट्ट ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में कपल साथ में काफी प्यारा लग रहा है।
फोटो शेयर करते हुए नील ने लिखा- “पागलपन से फन तक और प्यार खिल गया। हमेशा के लिए हम एक बन गए। रोका।” इसी के साथ उन्होंने ऐश्वर्या को टैग भी किया है। आपको बता दे, रोका सेरेमनी में कपल कलर कोऑर्डिनेटेड ड्रेसेज में दिखे। दोनों ने ऑलिव ग्रीन कलर के आउटफिट्स पहने है। फैंस उन्हें अब रोका सेरेमनी की बधाईयां दे रहे हैं।
लव लाइफ की बात करें ऐश्वर्या और नील गुम है किसी के प्यार के सेट पर मिले थे और यहीं से दोनों के बीच में प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशन को आगे बढ़ाकर इसे नाम दिया। बता दें कि दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। शो में भी दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई, अब रियल लाइफ में भी ये केमिस्ट्री वाकई देखने वाली होगी।