एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर पॉवरफुल कपल गोल देते रहते हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग तलाक की खबरों के बीच अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल बॉलीवुड की देसी गर्ल को अपने नाम से के आगे पति निक का सरनेम ‘जोनस’ हटा देना काफी ज्यादा भारी पड़ गया और लोगों ने ऐसे कयास भी लगाने शुरू कर दिए की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
हालांकि प्रियंका और निक दोनों में से किसी ने भी इन अटकलों पर कोई जवाब नहीं दिया था। पर रिसेंटली अब निक ने सोशल मीडिया पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है।
यहां देखें कपल की रोमांटिक तस्वीर…
निक जोनस ने अपने इंस्टा हैंडल पर प्रियंका संग रोमांटिक पोज देते हुए एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में ये कपल एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह खाया हुआ नजर आ रहा है। वहीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपनी बाहों में लिया हुआ है और दोनों ही एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। वैसे दोनों की इस तस्वीर को देख कर ये कह पाना बहुत मुश्किल होगा कि उनके बीच कोई मनमुटाव चल रहा है।
निक जोनस ने इस तस्वीर को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है, ‘Happy thanksgiving everyone! Grateful for you प्रियंका चोपड़ा। वैसे कपल की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच एक फैन ने कहा कि ये फोटो देखने के बाद हेटर्स को जलन हो रही होगी। तो वहीं इस कपल को लोग लविंग, बेस्ट कपल का टैग दे रहे हैं।
वैसे प्रियंका इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी के अलावा एक और वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल बीते दिनों प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के कॉमेडी स्पेशल रोस्ट शो में अपना स्वैग दिखाया। इस बीच देसी गर्ल ने पति निक जोनस को कई मुद्दों पर रोस्ट किया। वैसे प्रियंका ने जिस स्वैग के साथ पति को रोस्ट किया उसकी सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।