वैसे तो एकता कपूर द्वारा निर्देशित हर एक में कुछ नया और हट कर देखने को मिलता है। ठीक ऐसा ही कुछ उनके नए रियलिटी शो लॉक अप में काफी मसाला देखने को मिल रहा है। शो में टीवी अभिनेत्री निशा रावलने भी शो का हिस्सा है। खास बात ग्रैंड ओपनिंग के बाद शो लॉक अप दर्शकों की अटेंशन खीचने में कामयाब रहा है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने शो में अपनी शादी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शो में निशा रावल को एक्टर करणवीर बोहरा संग बातचीत करते हुए देखा गया था। इस बीच निशा ने करण को बताया था कि उनका बेटा काविश कैसे अपने माता-पिता के सेपरेशन का सामना कर रहा है। वहीं अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पति और एक्टर करण मेहरा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।
अब नए एपिसोड में पायल रोहतगी के साथ बात करते हुए निशा रावल ने इस बात का खुलासा किया। परेशान हुई एक्ट्रेस ने उस वक्त को याद किया जब उनकी शादी बुरे वक्त से गुजर रही थी। निशा ने बताया कि एक बार उन्होंने करण मेहरा से पूछा था कि क्या उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और मेहरा ने हां में जवाब दिया था। करण ने निशा से कहा था कि वह प्यार में हैं। निशा रावल ने दावा किया कि पिछले सात से आठ महीने से उनका अफेयर चल रहा था। ये अफेयर तब भी जारी रहा जब उनका बेटा काविश पैदा हुआ था।
इसके साथ ही निशा ने यह भी बताया कि करण किसी और के प्यार में पड़े थे और उनसे भी प्यार करते हैं। निशा रावल ने कहा, ‘मुझे अफेयर के बारे बताने के बाद वो जाकर उससे मिलता था। फिर मुंबई वापस आता था। मेरी मां उस समय मेरे साथ रह रही थीं। मैंने उनसे इस बात को छुपाया। मुझे अपने बच्चे को दिखाना पड़ता था कि सब नॉर्मल है।
गौरतलब है, 37 वर्षीय निशा रावल ने एक्स पति करण मेहरा पर पिछले साल घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस दौरान निशा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने बताया था कि करण और उनका परिवार उनके साथ मारपीट करता है।