मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। नोरा का ग्लैमरस लुक अक्सर लोगों के बीच चर्चा में छाया रहता है, जिसे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं है कि नोरा फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपने लेटेस्ट फोटो और डांस वीडियो शेयर करके फैंस को अपडेट रखती हैं।
हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में नोरा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, जिस पर अब फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही वीडियो पर लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नोरा फतेही द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो जिम में नियॉन कलर की शॉट्स और ब्लैक टयूब ब्रा के उपर से ह्वाइट शॉर्ट जैकेट पहने हुए दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है वो अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। नोरा अक्सर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें शेयर कर वाहवाही लुटती रहती हैं। फैंस ने की खूबसूरती के जबरदस्त दीवाने हैं। इसलिए नोरा के शेयर करते ही उनकी फोटो और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो जाया करती है। वैसे नोरा अपने स्पेशल डांस के लिए बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी हैं।
नोरा फतेही को हालही में फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा नोरा ने कई सुपरहिट सॉन्ग में काम किया। बॉलीवुड में ‘दिलबर’ और ‘गर्मी’ जैसे स्पेशल सॉन्ग ने नोरा फतेही को खूब पहचान दिलाई है।