लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

नोरा फतेही का छलका दर्द, कहा आज तक नहीं भूल पाई हैं वो एक बात…

मशहूर मॉडल नोरा फतेही आज 6 फरवरी को अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेशक आज मोरक्कन मूल की मॉडल नोरा बॉलीवुड की टॉप डांसरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हों

मशहूर मॉडल नोरा फतेही आज 6 फरवरी को अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बेशक आज मोरक्कन मूल की मॉडल नोरा बॉलीवुड की टॉप डांसरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हों,मगर उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था जब मॉडल भी बाकी दूसरे स्टार्स की तरह खूब मेहनत करने में जुटी हुई थीं। नोरा के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके बारें में कुछ बेहद दिलचस्प बातों से रूबरू जरूर कराएंगे। 
1580983166 nora fatehi
कनाडा में मोरक्कन पैरंट्स के घर जन्मी नोरा की मां थर्ड जेनरेशन इंडियन हैं। क्योंकि  उनकी मल्टी-कल्चरल फैमिली में पली बढ़ीं है। इस वजह से नोरा हिंदी,इंग्लिश,अरबी और फ्रेंच बिना किसी हिचकिचाहट के बोल लेती हैं। 
1580983173 nora fatehi (2)
नोरा साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म रोर:टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से अपना डेब्यू किया था। मॉडल से एक्टे्रस बनी नोरा कई सारी बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग इसके नोरराा के डांस मूव्स के इस कदर दीवाने है कि फिल्मों में उनका आइटम नंबर हिट की गारंटी माना जाने लगा है।
1580983183 nora fatehi (3)
दिलबर गाने से हुई मशहूर

फिल्म सत्यमेव जयते में फेमस गाने दिलबर के रीक्रिएटेड वर्जन को यूट्यूब पर रिलीज के 24 घंटे से 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। वहीं इस गाने ने कई सारे गानों के रिकॉर्ड भी तोड़े। नोरा का दिलबर-दिलबर गाने पर सिजलिंग डांस मूव्स ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। 
1580983192 nora fatehi (4)
एक्ट्रेस अब तक फिल्‍म स्‍त्री में ‘कमरिया’, बाटला हाउस में ‘ओ साकी साकी’, मरजावां में ‘एक तो कम जिंदगानी’ जैसे ब्‍लॉकबस्‍टर गाने दिए। यही नहीं, वह ‘भारत’, ‘स्‍ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्‍मों में अहम रोल्‍स में भी नजर आईं।
1580983202 nora fatehi (5)
कई सारे ऐसे लोग जिन्हें इस बात की खबर नहीं कि नोरा कोई टें्रड डांसर नहीं हैं। नोरा के  जिस बेली डांस की दुनिया आज दीवानी है वो उन्होंने यूट्यूब से सीखा है। नोरा ने अपने डांस की टे्रनिंग यही से ली है। नोरा ने यह भी बताया है कि उनके लिए कई डांस फॉम्र्स बहुत ज्यादा मुश्किल थे,मगर धीरे-धीरे वो सभी में कंफर्टेबलहो गई। नोरा ने बताया कि उनके लिए कंटेम्प्ररी डांस सबसे ज्यादा मुश्किल रहा। जबकि लॉकिंग और पॉपिंग में उनकी रातों की नींद उड़ गई थी। वहीं हिप हॉप,ऐफ्रो और बेली डांसिंग के लिए उन्हें सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी है। 
1580983252 nora
नोरा साल 2015 में ‘बिग बॉस 9’ में कंटेस्‍टेंट के रूप में नजर आई थीं और 84वें दिन घर से बाहर हो गई थीं। नोरा शो में आने के लिए सलमान खान को वजह मानती थीं। उन्‍होंने कहा था कि जब सलमान उनसे मिलेंगे तो वह भी उन्हें पसंद करेंगे। इसके बाद नोरा 2016 में डांस रिऐलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में दिखाई दीं।
1580983269 nor
नोरा जब बिग बॉस का हिस्‍सा थीं तब वो प्रिंस नरूला के काफी करीब थीं। ऐसी चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद खबरें यह भी आई की नोरा ने अंगद बेदी को भी कुछ समय के लिए डेट किया।
1580983294 67742041 177870376586713 6360829368143433464 n
मजाक उड़ाते थे लोग
 नोरा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा कि शुरू में ऑडिशन्स के समय कास्टिंग एजेंट्स उनके साथ कुछ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे और उनके मुंह पर उनका मजाक उड़ाते थे। आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने और अच्छी हिंदी सीखनी शुरू कर दी थी,लेकिन वो मानसिक रूप से इतनी तैयार नहीं थी कि लोग उनके मुंह पर ही उनका मजाक उड़ा दिया करते थे जैसे की वो कोई सर्कस हों और उनसे खूब तफरीयां भी लिया करते थे। इस दौरान जब नोरा घर वापस आती थीं तब वह रिक्शे में बहुत रोती हुई जाती थी। 
1580983325 66832324 144963643272803 1276463350145172762 n
इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में तो नोरा ने यह भी बताया कि एक बार की बात है जब कास्टिंग एजेंट ने उनसे कहा था कि हमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है और तुम अपने देश वापस चले जाओ। नोरा के मुताबिक वो यह बात कभी नहीं भूल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।