‘दिलबर गर्ल’नोरा फतेही के दिलकश डांस के लाखों लोग फैन्स हैं। दर्शकों के दिलों पर इस समय नोरा फतेही राज कर रही हैं। फैन्स को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का हर लुक बहुत पसंद आ रहा है। इस समस नोरा फतेही टीवी के डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर स्पेशल जज बनी हुई हैं। इन दिनों नोरा शो की शूटिंग कर रही है और इस दौरान उनके नए लुक सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।
नोरा के बॉडीकॉन शिमरी गाउन से लेकर साड़ी सभी लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। फैन्स के दिल की धड़कन नोरा के हर खूबसूरत लुक को देखकर बढ़ जाती है। नोरा की कुछ तस्वीरें साड़ी लुक में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो आग की तरह वायरल हो रही हैं। चलिए नोरा के साड़ी के खूबसूरत और बेस्ट लुक आपको दिखाते हैं। इनमें बेहद खूबसूरत नोरा लग रही हैं।
नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर में व्हाइट कलर की प्रिंटेड शिफॉन की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने शो के एक एपीसोड में शिमरी बॉर्डर की डल गोल्ड कलर की साड़ी कैरी की थी और उसमें परियों जैसी लग रही थीं। इस साड़ी के साथ नोरा ने मोतियों के लेयर्ड नेकपीस के साथ पहना था।
अक्सर नोरा बोल्ड और ग्लैमरस लुक में ही दिखाई देती हैं। लेकिन साड़ी के लुक में नोरा की खूूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। टीवी के रिएलिटी शो डांस बेस्ट डांसर में नोरा बीते दिनों पहले साड़ी लुक में नजर आईं थीं और उसमें कहर ढा रही थीं। इस दौरान नोरा ने ऑर्गेंजा सिल्क की नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। नोरा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कॉपर कलर के शिमरी बॉर्डर की साड़ी के साथ पहना हुआ था।
बता दें कि नोरा की यह खूबसूरत साड़ी जेजे वालिया ने डिजाइन की थी। इस साड़ी के साथ नोरा ने लेयर्ड नेकपीस कैरी किया था। इस साड़ी के साथ नोरा ने मिनिमम मेकअप किया था और ग्लॉसी पिंग लिप्स थे वहीं नेकपीस उनका चोकर था।
इससे पहले भी साड़ी लुक में नोरा फतेही नजर आ चुकी हैं। कई बार उन्होंने भारतीय परधान साड़ी में फोटोशूट नोरा ने करवाएं हैं। साड़ी के साथ नथ पहने हुए भी नोरा ने फोटोशूट में पोज दिए हैं। इस फोटोशूट में पिंक कलर की साड़ी नोरा ने कैरी की थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।