बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त फैशन सेंस से हमेशा ही फैंस का दिल जीतती आई हैं। अपनी डांसिंग के दम पर नोरा इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही मिलियन्स में फॉलोअर हैं, जो उनकी हर अदा पर फिदा हैं। अब जल्द ही नोरा एक नए म्यूजिक वीडियो ट्रैक में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनका पहला लुक सामने आ चुका है।
नोरा फतेही का ये नया गाना 4 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा लेकिन तब तक के लिए उनके फैंस को इंतज़ार करना होगा। यह म्यूजिक ट्रैक है ‘छोड़ देंगे’ जिसमें नोरा का पहला लुक हाल ही में सामने आया है। जिसमें नोरा का देसी अवतार देखने को मिल रहा है।
नोरा ने सॉन्ग से अपना पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह एक ‘बंजारन’ के लुक में नजर आ रही हैं। खुले लंबे बाल और लहंगे में नोरा बेहद खूसरूरत लग रही हैं। मोशन पोस्टर में नोरा का देसी अवतार उनके फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। नोरा ने यह पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘बदला 4 फरवरी को लिया जाएगा’। दरअसल, नोरा का यह गाना 4 फरवरी को रिलीज होने वाला है।
गाने में नोरा का लुक उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस के फैन कमेंट करते हुए उनके लुक की तारीफ किए जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी कई बार नोरा देसी लुक में नजर आ चुकी हैं। कई बार साड़ी में भी वह अपने लटके-झटके से डांस दीवानों को घायल कर चुकी हैं। लेकिन, उनका यह लुक बेहद कातिलाना लग रहा है। एक्ट्रेस के फैन उनके इस नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। नोरा का कमेंट बॉक्स भी उनकी तारीफों से भरा पड़ा है।