बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जान पर अब इस कदर बन आई है की आए दिन भाईजान को धमकियों भरा फोन कॉल, मैसेज और इमेल्स मिलते रह रहे हैं। ऐसे में इस बार तो सल्लू भाई को एक ऐसा फोन कॉल आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल भाईजान को इस बार जान से मारने की धमकी के साथ-साथ इस बार तो मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। लेकिन इस बार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से धमकी नहीं मिली बल्कि अब एक नए गैंगस्टर ने इस कहानी में एंट्री मार ली हैं।
दरअसल इस बारे में जानकारी खुद मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है और उनका कहना है कि बीते दिन कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति, जिसकी पहचान ‘रॉकी भाई’ बताई जा रही है, उसने यह धमकी दी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि ‘रॉकी भाई’ ने धमकी में कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। वही मामले में मिले अपडेट के अनुसार बताया जा रहा है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। उसको ठाणे से हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया जायेगा।
बता दे की मुंबई पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और उनका कहना है कि वो फोन ट्रैक कर मामले के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वही सलमान खान को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया था। इससे पहले सलमान खान को कुछ हफ्ते पहले भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हाल ही में उन्होंने एक निशान कंपनी की बुलेटप्रूफ क्षमताओं वाली 7 सीटर एसयूवी खरीदी है।
सलमान खान को ईमेल के जरिए कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी जान से मारने की लगातर धमकियां दिए जा रहे हैं। बता दे की गोल्डी बराड़ ने एक बार नहीं बल्कि खुलेआम कई बार इस बात को मीडिया सहित सबके सामने कहा है की वो सलमान खान को जान से मरेंगे।
जानकारी के लिए बता दे की गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही पिछले साल मई में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता को धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अलावा गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।