बॉलीवुड स्टार्स के
साथ-साथ उनके बच्चें भी आज कल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉलीवुड के पावर कपल
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं
किया है लेकिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आए दिन उन्हें
अपने दोस्तों संग पार्टी करते देखा जाता है।
न्यासा की कुछ
तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में न्यासा अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई दिखाई
दे रही हैं। सबसे खास बात यह है कि अब न्यासा की दोस्तों की टोली में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर शामिल हो गए हैं।
तीनों की मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, न्यासा देवगन
इन दिनों विदेशी धरती पर वेकेशन
मना रही हैं। स्पेन में छुट्टियां मनाकर काजोल की लाडली अब एम्सटर्डम पहुंच गई है।
जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तस्वीरों में साफ नजर आ
रहा है कि न्यासा देवगन ने वरुण धवन, नताशा दलाल और जाह्नवी
कपूर संग खूब मस्ती की और क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
बता दें कि एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग एम्सटर्डम में कर रहे हैं। इस दौरान वरुण
की वाइफ नताशा दलाल भी उनके साथ मौजूद है। इसी बीच इनकी मुलाकात अजय देवगन की बेटी
न्यासा देवगन और उनके दोस्तों से हुई। जिसके बाद इन सबने मिलकर वहां खूब मस्ती की।
जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं।
आए दिन न्यासा देवगन की अपने दोस्तों संग नाइट आउट और पार्टी करते हुए तस्वीरें
और वीडियोज सामने आते रहते है। वह पिछले काफी समय से लंदन में अपने दोस्तों संग
छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है।
वैसे न्यासा अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है इसके बाद वह बॉलीवुड में कदम रखती है
या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।