बॉलीवुड को फॉलो करने वालों को इस बात की पूरी जानकारी है कि कुछ सालों पहले सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय के बीच क्या हुआ था। कुछ दिनों पहले विवेक ओबेरॉय का एक इंटरव्यू आया था जिसमें उन्होंने सलमान खान से पूछना चाहा था कि “क्या आप सच में माफी पर विश्वास करते हैं?”
अब विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जो तीन तस्वीरों का एक कोलाज है। विवेक ओबेरॉय का ये ट्वीट उनके शेयर करते ही तुरंत वायरल हो गया और अब विवेक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।
विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर किये गए तीन चित्रों के कोलाज में पहला सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ‘ओपिनियन पोल’ है, दूसरा विवेक और ऐश्वर्या का है जिसे एग्जिट पोल ’कहा गया है और आखिरी तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या दिख रहे है जिसपर टैगलाइन में रिजल्ट लिखा गया है।
उनके इस कोलाज को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है और विवेक ओबेरॉय की खूब ट्रॉल्लिंग भी की जा रही है। आपको बता दें विवेक जल्द ही नरेंद्र मोदी की बायोपिक में दिखाई देंगे।
ओमंग कुमार बी द्वारा निर्देशित और विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” सात अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले दिन 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन राजनैतिक दलों द्वारा शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने इसे रोक दिया था। अब यह मतदान पूरा होने के एक दिन बाद 24 मई को जारी किया जाएगा।
बीती शाम से ही लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आने शुरू हुए है और इन रुझानों में भाजपा सरकार की दुबारा वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। विवेक ओबेरॉय खुद भाजपा समर्थक माने जाते है।
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने विवेक को तुरंत ये पोस्ट डिलीट करने की सलाह दी है और ऐश्वर्या और उनकी बच्ची को इस तरह के घटिया मजाक में खींचे जाने पर सख्त रुख दिखाया है।
देखिये विवेक की पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन :
1.
2.
3.
4.
5.
6.