सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज यानि 10 जनवरी 2022 को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बर्थडे के स्पेशल दिन फैंस ऋतिक को सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्टर को कई सितारों ने बर्थडे विश किया है। इसी कड़ी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक बेहद स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। सुजैन ने ऋतिक को बेस्ट डैड बताते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
सुजैन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कई फोटोज में ऋतिक और उनके बच्चों की बॉन्डिंग देखने को बनती है। इस वीडियो में बेस्ट डैड एवर का हैशटैग भी एड किया है।
सुजैन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे रे। तुम एक शानदार पिता हो। रे और रिद्ज बहुत लकी हैं कि उनके पास तुम हो। भगवान करे तुम्हारी सारी विशेज और सपने आज और हमेशा पूरे हों। बिग हग।
फैंस ने किया विश…
सुजैन का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है साथ ही फैंस इस पर कमेंट कर उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। इस दौरान एक फैन ने लिखा-हैप्पी बर्थडे डियर ऋतिक। दूसरे ने लिखा- हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार। वैसे फैंस को सुजैन खान का ये पोस्ट काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और वह इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बताते चले, ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। जबकि दोनों ने साल 2013 में अलग होने का फैसला किया। तब एक्स कपल ने ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर करके अपने अलग होने की सभी को जानकारी दी थी। दोनों बेटे ऋतिक के साथ रहते हैं। सुजैन और ऋतिक अक्सर दोनों बेटों के साथ समय बिताते हैं। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
एक्टर ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा
ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपने चाहने वो को तोहफा दिया है। दरअसल एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा से अपना फर्स्ट लुक आज शेयर कर दिया है। जो अब इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है।