कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे दिया है। मलंग एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी अगली फ़िल्म ओम- द फाइट विदिन की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया में इसका फ़र्स्ट लुक भी शेयर किया है, जिसमें आदित्य एक फाइटर के गेटअप में नज़र आ रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर एक कॉप की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर ने अपने हाथ में मशीन गन थामी हुई है और वह तेजी से अपने दुश्मनों की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में वह एक से बढ़कर एक एक्शन स्टंट करने वाले हैं।
फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ के इस धांसू पोस्टर को शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने लिखा, अपनी फाइटिंग स्प्रिट को जगाए रखने के लिए जंग लड़नी होगी। इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी। मेकर्स ‘ओम: द बैटल विद इन’ 2021 समर में रिलीज होने वाली है।
फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ संजना सांघी में नजर आने वाली हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ‘ओम: द बैटल विद इन’ में दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। इससे पहले संजना सांघी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आई थीं।