बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी नई-नई ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करती। इन दोनों परिणीति तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान परिणीति का एक नया पोस्ट खूब चर्चा में छाया हुआ है, जिसमें अदाकारा बिकनी पहने बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।
क्या है परिणीति की इस तस्वीर में?
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी पहने खूब जच रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है, परिणीति समंदर किनारे रेत पर गॉगल लगाए बैठकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। परी का बोल्ड अंदाज देख फैंस बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वो तस्वीर पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं यही नहीं, उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति की इस तस्वीर पर एक दिलचस्प कमेंट भी किया है। जिसके बाद अभिनेत्री का ये नया पोस्ट चर्चा में आ गया है।
परिणीति अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में समंदर किनारे रेत पर गॉगल लगाए बैठकर गजब अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं इस फोटो के क्लिक करवाने के पहले प्राणायाम कर रही थी। ओके… ये झूठ है।
फैंस के अलावा एक्ट्रेस की इस नई तस्वीर पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करके लिखा, ‘मुझे बहुत जलन हो रही है। उन्होंने कमेंट में हार्ट वाली इमोजी भी बनाई। परिणीति की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘सायना’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी।