सबसे लोकप्रिय भारतीय टीवी अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे ने फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था। अब खबर आ रही है की 34 वर्षीय अभिनेत्री जल्द ही अपने व्यवसायी बॉयफ्रैंड विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही है।

साथ ही अगर खबरों की माने इस कपल ने मुंबई के बाहरी इलाके में एक बेहद महंगा 8 BHK फ्लैट खरीदा है। सूत्रों के अनुसार अंकिता घर बसाने की योजना बना रही है और वो इस समय को अपने जीवन का सबसे खुशनुमा समय बताती है।

ये भी खबर है की ये कपल अपनी शादी की तारीख पर विचार भी कर रहा है जो इस साल के दिसंबर या साल 2020 की जनवरी में हो सकती है। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की है वो उनके नए घर की है।

करीबी सूत्रों के अनुसार अंकिता और विक्की का अपार्टमेंट अभी तैयार हो रहा है और लवबर्ड शादी करने के तुरंत बाद अपने इस नए घर में शिफ्ट हो जायेंगे । दोनों परिवार भी इस रिश्ते को अपनी सहमति दे चुके है। बीते दिनों एक एक इंटरव्यू में अंकिता ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में कुछ बातें शेयर की थी।

अंकिता लोखंडे ने कहा, नहीं! मैं जल्द ही शादी नहीं कर रही हूँ, अभी मेरा ध्यान अपने करियर पर है। मेरे परिवार का कोई दबाव नहीं है। वे इसके बारे में काफी चिल थे। वैसे भी शादी के बाद क्या होगा? कुछ भी तो नहीं। इसलिए मैंने इस करियर को चुना है, भविष्य में जब भी मेरी शादी होगी, मैं काम करना जारी रखूंगा। ‘

हालांकि, हाल के दिनों में, अभिनेत्री को अपने दोस्त के एक शादी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ स्पॉट किया गया था। पवित्रा रिश्ता ’की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने प्रेमी विक्की के बारे में खुलासा किया था।

आपको बता दें अंकिता लोखंडे ने साल 2009 में टीवी शो पवित्रा रिश्ता से टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। उन्हें टीवी पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। अभिनेत्री ने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो, ‘झलक दिखला जा’ में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया, जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ। अपने पहले धारावाहिक के लिए, अभिनेत्री को बहुत सारे पुरस्कार मिले है ।


Download Android App
Download iOS App



