ड्रग्स मामले में एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में ज़मानत मिल चुकी है। भारती और हर्ष के घर 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था और दोनों ने इसके सेवन की बात भी स्वीकार की थी।
ज़मानत मिलने के बाद भारती और हर्ष का एनसीबी ऑफिस से निकलते हुए दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारती और हर्ष एक ही गाड़ी में जाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इस दौरान हर्ष ने कुछ ऐसा किया जो भारती और उनके फैंस को पसंद नहीं आया।
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि भारती और हर्ष अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और पैपराज़ी ने उन्हें घेर रखा है। तभी हर्ष फोटोग्राफर्स को देखकर विक्ट्री साइन दिखाते हैं। हर्ष का विक्ट्री साइन दिखाना लोगों को पसंद नहीं आ रहा और वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी क्लास लगा रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे वाह लगता है इनको फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है जो हैंड वेव कर रहे हैं बेशर्म… ड्रगिस्ट’।