बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर अली खान ने जब से जन्म लिया है, तब से ही वो लोगों की आंखों के तारे बने हुए हैं। जिस दिन तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर नहीं आती हैं, उस दिन उनके फैंस परेशान हो जाते हैं।
हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि टिम मियां की गद्दी खतरे में है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद तैमूर अली खान के फैंस का कहना है। असल में 11 जनवरी की दोपहर ही अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही विराट कोहली ने इस बात की जानकारी दी कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है, वैसे ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने मजेदार तस्वीरें शेयर करके यह कहना शुरू कर दिया कि अब तैमूर मियां की गद्दी खतरे में है। तो आइए, आप भी देख लीजिए तैमूर पर बने ये फनी मीम्स…
दरअसल, लोगों का कहना है कि अब तैमूर से ज्यादा अटेंशन अनुष्का-विराट की बेटी को दिया जाएगा। लोग फनी मीम्स के जरिए तैमूर पर कमेंट्स करते दिख रहे हैं। बता दें, तैमूर अपने जन्म से लेकर अब तक मीडिया में छा हुए हैं, आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन लोगों का अब यह मानना है कि अब ये अटेंशन तैमूर से हटकर अनुष्का-विराट की बेटी की ओर शिफ्ट हो जाएगा।