अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। मगर न्यासा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। न्यासा से जुड़ी किसी भी बात को खबर बनने में देर नहीं लगती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से स्टारकिड ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल, न्यासा देवगन ट्रेडिशनल अवतार में अहमदनगर के एक इवेंट में पहुंची। यहां गांव के जरूरतमंद बच्चों के लिए उन्होंने एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान काजोल की लाडली ने बच्चों को किताबें और स्पोर्ट्स किट बांटी। साथ ही उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई और साथ ही पढ़ाई के महत्व को बताते हुए एक स्पीच भी दी।
इस स्पीच का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें न्यासा हिंदी में बोलती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों को शिक्षा और किताबों को पढ़ने के लिए मोटिवेट करने के लिए न्यासा इंग्लिश की वजह हिंदी में बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताती है लेकिन टूटे-फूटे लहजे में क्योंकि वह हिंदी बोल नहीं पा रही थीं।
The little speech of nysa devgan about importance of Education pic.twitter.com/MBvX06EZh3
— kamal shekhar (@kamalshekhar3) February 20, 2023
वीडियो में न्यासा कहती हैं कि जब मैं बच्ची थी तो पढ़ना मुझे बहुत-बहुत पसंद था। मेरी मां को भी पढ़ना बहुत पसंद था। जब मैं तीसरी क्लास में थी तो दो-तीन किताबें पढ़ती थी। आपको देखकर… आपको देखके… आपको…. आपको पढ़ते हुए देखते हुए जो.. मुझे इतना पसंद है, मुझे और भी खुशी है। और मुझे मालूम है कि.. आप पढ़ना कभी बंद मत करो। क्योंकि आपके लिए कितना अच्छा होता है। इसके बाद सभी तालियां बजाने लगते हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही ट्रोलर्स ने न्यासा को आड़े हाथ ले लिया है और उन्हें जमकर खरी-कोटी सुना रहे हैं। न्यासा के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गोबर कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, हिंदी भाषा भी रो रही होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितनी झूठी है ये दुनिया, पीआर के बलबूते प्यार पाते हैं और इंग्लिश में रट्टे मार के हिंदी में स्पीच नहीं दे पाते हैं। हमको नहीं चाहिए ऐसे स्टार किड्स जिनको पीआर स्टंट्स् करके लाइमलाइट में आना है।”
गौर करने वाली बात ये है कि अजय देवगन की बेटी न्यासा ने सिंगापुर के ग्लियोन इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से स्कूली शिक्षा हासिल की है और फिलहाल वो स्विट्जरलैंड से पढ़ाई कर रही हैं। मगर बीते कुछ टाइम से न्यासा मुंबई में हैं और आए दिन उन्हें स्टारकिड्स की पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। वैसे न्यासा से पहले उनकी खास दोस्त जाह्नवी कपूर का भी ऐसा ही एक हिंदी बोलते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वक्त जाह्नवी का भी खूब मजाक बना था।