साल 2021 में मिस यूनिवर्स बनी हरनाज कौर संधू के सुंदरता के तो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदशों में भी लोग फैन हुए रहते हैं। हरनाज़ अकसर अपने नए-नए लुक और अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हरनाज़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और आए दिन अपने नए-नए लुक्स के फोटोज अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वही कई बार हरनाज़ को लेकर ट्रॉल्लिंग का भी शिकार होना पड़ता हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ हैं। जहां हरनाज़ के फैशन सेंस देख लोगों ने अपने सर पकड़ लिए हैं।
हरनाज़ कौर ने इस तरह बदला अपना लुक
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर हरनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। वही इन तस्वीरों के सामने आते हैं लोग उन्हे ट्रोल कर रहे हैं। वही हरनाज की ये तस्वीरें सामने आने के बाद हर किसी की नजरें उनके होंठों पर थम रही हैं। जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि हरनाज ने लिप जॉब कराई है। इसके साथ ही कुछ लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके इस अंदाज को बकवास बता रहे हैं।
ट्रॉल्लिंग की शिकार हुई हरनाज़ कौर संधू
वही इससे पहले भी हरनाज को वेट गेन के कारण ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि अपनी वेट गेन के पीछे की वजह हरनाज़ ने खुद सबको बताई थी। जहां वजह बताते हुए हरनाज़ ने अपनी बिमारी के बारे में बात की थी। और कहा था की इस वजह से उनका वेट काफी ज्यादा पुट ऑन हो गया था। वही हरनाज़ के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी कई तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। जहां हमेशा हरनाज़ के बदले हुए रूप भी देखने को मिलते हैं।