साल 2020 खत्म होने को है। अब तक जो भी इस साल हमारे चहिते सेलिब्रिटीज ने किया उसके लिए अब उनकी सराहना की जा रही है। इन दिनों सभी इयर एंडर लिस्ट देखने को मिल रही है। ऐसे में अब एक और ख़ास लिस्ट सामने आ गई है। अब PETA इंडिया की तरफ से भी इस साल के सबसे हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज की अनाउंसमेंट हो चुकी है।
दरअसल हाल ही में PETA इंडिया ने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन के नाम की की घोषणा की है। PETA की तरफ से इस बार ये ख़ास खिताब कोरोना काल में मसीहा बने एक्टर सोनू सूद और बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को दिया गया है।
बता दे, सोनू और श्रद्धा दोनों की वेजीटेरियन हैं जिसके चलते दोनों को ये टाइटल मिला है। जी हां, सोनू सूद शाकाहारी हैं और लगातार लोगों को मांस छोड़कर वीगन बनने का संदेश देते रहते हैं।
वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की तो श्रद्धा पहले नॉन- वेजिटेरियन थीं। लेकिन उन्होंने एक बार एक किताब पढ़ी जिसे पढ़ने के बाद श्रद्धा का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने नॉन- वेज छोड़ दिया और पूरी तरह से शाकाहारी बन गईं। अब श्रद्धा कपूर कई मौकों पर जानवरों के बारे में बात करती नज़र आती हैं।
वहीं अपने नामों की घोषणा करने के बाद इस बारे में PETA ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। PETA ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है।