मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने 10 फरवरी को दिल्ली में धूमधाम से अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी की। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने 11 फरवरी को मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी। इस रिसेप्शन पार्टी में टीवी जगत के कई नामी गिरामी ने शिरकत की और रंग जमाया।
.jpg)
काम्या पंजाबी और शलभ इस रिसेप्शन पार्टी में लाइमलाइट का केंद्र रहे और दुल्हन के लिबास में काम्या बेहद खूबसूरत लग रही थी। वेडिंग रिसेप्शन के दौरान काम्या जहां हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर के साथ हरे – गोल्डन कॉम्बिनेशन लहंगे में नजर आयी वहीं शलभ काले रंग की शेरवानी में नजर आये।
.jpg)
इस रिसेप्शन पार्टी में शलभ के बेटे ईशान भी खूब लाइमलाइट में रहे , जो अपने पिता से मैचिंग काले रंग का कोट-पैंट में पार्टी की रौनक बढ़ा रहे थे। रिसेप्शन में काम्या और शलभ की एंट्री भी बेहद शानदार रही और दोनों एक दूसरे का हाथ थामे मेहमानों के सामने आये।
.jpg)
नवविवाहित कपल ने इस रिसेप्शन पार्टी में जमकर डांस भी किया और मेहमानों को भी पंजाबी गानों की धुनों पर खूब नचाया। इस पार्टी में काम्य और शलभ के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा टीवी जगत के कई मशहूर सितारे भी नजर आये।
.jpg)
इस रिसेप्शन पार्टी में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश, पूजा सिंह जैसी सेलिब्रिटीज शामिल हुई। अभिनेता अमन वर्मा इस पार्टी में अपनी पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे।
.jpg)
इनके अलावा फैशन डिजाइनर रोहिल वर्मा, संभावना सेठ, पराग त्यागी, जिग्यासा सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए। अब इस रिसेप्शन पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
.jpg)
साथ ही काम्या ने इसवेडिंग रिसेप्शन के बाद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो काम्या और शलभ की शादी का है। वीडियो में काम्या और शलभ को शादी की रस्में पूरी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में काम्या ने लिखा है , ‘अपनी खुशियों के शानदार – यादगार पलों को आपके साथ शेयर कर रही हूं।


Download Android App
Download iOS App



