पीएम केयर फंड में दान करने पर नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार और वरुण धवन की तारीफ में किया ट्वीट

Summary :

पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस के कहर से जूझ रही है और भारत में भी इस महामारी के संकट को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। लॉक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट को देखते हुए केयर फंड का गठन किया है और देशवासियों से अपील की है कि इस राहत कोष में दान देकर सहयोग करें।

पूरी दुनिया इस समय कोरोनावायरस के कहर से जूझ रही है और भारत में भी इस महामारी के संकट को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। लॉक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट को देखते हुए केयर फंड का गठन किया है और देशवासियों से अपील की है कि इस राहत कोष में दान देकर सहयोग करें। 
प्रधानमंत्री के केयर फंड की घोषणा के करीब 20 मिनट बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मदद के लिए आगे आते हुए, इस केयर फंड के लिए 25 करोड़ रूपए का दान किया। इस राहत कोष से देश को कोरोना के खिलाफ जारी जंग बहुत सहयोग मिलेगा। 
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जानकारी दी कि वह कोरोना से जारी जंग में  25 करोड़ रूपए दान कर मदद करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की वह भी अपनी क्षमता अनुसार सहायता राशि दान दें। अक्षय की ये पहल देश के उन सभी संपन्न लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जो इस वकत मदद कर सकते है। 

अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा मैं पीएम केयर फंड में  30 लाख रूपए दान कर रहा हूं।  हम इस सनकत से जल्द बाहर निकलेंगे। देश है तो हम हैं। बॉलीवुड सितारों की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके अक्षय और वरुण का  धन्यवाद जताया है।  नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार की सराहना करते हुए लिखा, ‘ अक्षय कुमार का सराहनीय कदम, स्वस्थ देश के लिए इसी तरह दान करते रहे और सहायता करते रहे। अभिनेता वरुण धवन के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘ बहुत अच्छा कहा और बहुत अच्छा किया, @ वरुण धवन,  इंडिया फाइट कोरोना। ‘ 

बता दें अक्षय और वरुण के अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी तरफ से सहायता राशि दान करके कोरोना पीड़ितों की मदद करने की कोशिश की है। बाहुबली प्रभास , मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर , बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू,  अभिनेता राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कई अन्य सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी केयर फंड में डोनेशन दिया है। 


Ujjwal Jain