मुंबई से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है , जिसमे जानकारी आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापा मारा है। इस कार्यवाही में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को पिछले 29 साल से एक शख्स की तलाश थी और ये शख्स सलमान खान के बंगले पर केयरटेकर का काम कर रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी की गिरफ्तार हुआ शख्स सलमान खान के बंगले पर पिछले 15 सालों से काम कर रहा था।
गिरफ्तार किये गए शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है और ये वॉन्टेड क्रिमिनल है। पुलिस के मुताबिक़ राणा और उसके साथ चोरी के मामले में कथित रूप से संलिप्त थे। राणा और उसके साथियों को साल 1990 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार भी किया था।
जमानत पर छूटने के बाद राणा फरार हो गया था और तब से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। 62 वर्षीय राणा के सलमान खान के बंगले पर रहने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अचानक धावा बोलते हुए सलमान खान के बंगले से उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर निनाद सावंद इस मामले की छानबीन कर रहे थे और उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि सिद्धेश्वर राणा गोरई बीच के आस-पास रह रहा है और सलमान खान के बंगले में काम कर रहा है, इसी आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा।
सिद्धेश्वर राणा पर इपीसी की धारा 452 (गलत इरादतन घर में घुसकर हमला), 394 (चोरी करते हुए किसी को हानि पहुंचाना) और 397 (किसी पर जानलेवा हमला या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ चोरी और डकैती को अंजाम देने के संगीन जुर्म में मामला दर्ज किया गया है।