बीते काफी वक्त से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक चारों तरफ से खुशखबरियां सुनने को मिल रही हैं। बीते दिनों देबिना बनर्जी और भारती सिंह ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। वहीं काजल अग्रवाल और सोनम कपूर भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हॉलीवुड में भी रिहाना और सोफी टर्नर जल्द अपने बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने भी फैंस के बीच अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह मां बनने वाली हैं।
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करने के लिए लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। जिसके जरिए सिंगर ने बताया कि ‘वह पार्टनर सैम असगरी के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पार्टनर सैम असगरी के साथ हवाई वेकेशन के बाद जब उनका वजन बढ़ना शुरू हुआ, तब मेरे पति ने कहा- तुम फूड प्रेग्नेंट हो। तो मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और मुझे पता चला कि मैं मां बनने वाली हूं।’
सिंगर ने आगे लिखा- ‘4 दिनों बाद मैं थोड़ी और फूड प्रेग्नेंट हो गई। यह बढ़ रहा है। क्या यहां 2 हैं। मैं साफ तौर पर इतना बाहर नहीं जा सकती, क्योंकि पैप्स मेरी फोटोज लेंगे, जिसके लिए उन्हें पैसे मिलते हैं, जो दुर्भाग्य से उनके पास पहले से ही है। यह बेहद कठिन है, क्योंकि जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे ये कहना होगा कि ये डरावना है’।
‘पहले महिलाओं ने इसके बारे में बात नहीं की। कुछ लोग इसे खतरनाक मानते हैं अगर महिलाएं ये शिकायत करें कि बच्चा उनके अंदर है। लेकिन अब महिलाएं इसके बारे में हर दिन बात करती हैं। यीशू को शुकिया, हम अब इस दर्द को अकेले नहीं सहते। न ही इस बात को राज बनाकर रखते हैं। इस वक्त मैं रोज योगा कर रही हूं। खूब सारा प्यार और खुशियां फैला रही हूं।’
बता दें, सैम असगरी से ब्रिटनी का पहला बच्चा है। लेकिन ब्रिटनी तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसके पहले उन्हें अपने पहले पति केविन फेडरलाइन से दो बच्चे है। पॉप सिंगर बीते दिनों अपने पिता के साथ चल रहे अपने गार्जियनशिप केस को लेकर खूब सुर्खियों में आई थीं।
कंजरवेटरशिप के दौरान उनके पिता ने उन्हें बर्थ कंट्रोल के लिए मजबूर किया था, जिसके चलते वह कंसीव नहीं कर सकती थीं। हालांकि, 13 सालों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सिंगर को नवंबर 2021 में पिता के चंगुल से आज़ादी मिल गई।