डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है और वह जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। प्रभु देवा कुछ साल पहले विवाद होने के बाद अपनी पत्नी रामलता से अलग हो गए थे। ऐसे में बताया जा रहा है कि वह एक बार फिर से रिलेशनशिप में हैं।
खबर की मानें तो प्रभु देवा इन दिनों कथित तौर पर अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं। जल्द ही वे अपनी भांजी के साथ शादी भी रचा सकते हैं। हालांकि इस बारे में प्रभु देवा और उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देखना है कि ये अफवाह है या फिर इसमें कोई सच्चाई है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा इन दिनों सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। वहीं जल्द ही वे ‘बघीरा’ में भी दिखेंगे।
बता दें, प्रभु देवा विवाद होने के बाद अपनी पत्नी रामलता से अलग हो गए थे। उनका नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों की सफल एक्ट्रेस नयनतारा से भी जोड़ा गया था। जिस समय प्रभु देवा नयनतारा को डेट कर रहे थे, उस वक्त वह रामलता के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे और दोनों के तीन बेटे भी थे। लेकिन, इसके बाद भी वह नयनतारा से प्यार कर बैठे। हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।