बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने फैंस को दीपावली का एक शानदार तोहफा दिया है। अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार हैं। दीवाली के दिन अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी नई फिल्म ‘रामसेतु’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।
जारी किए गए 2 पोस्टर्स में अक्षय कुमार एक आदमी की तरह दिख रहे हैं। लेकिन उनके पीछे बैक ग्राउंड में प्रभु श्रीराम का पोस्टर दिखाई दे रहा है।सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा है, ‘इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।’
पोस्टर में दिख रहा है कि उन्होंने डॉर्क कलर की कार्गो पहन रखी है और अपने गले में रूमाल पहन रखा है। पोस्टर में अक्षय के पीछे भगवान राम की फोटो दिख रही है। इस फिल्म के पोस्टर में टैग लाइन के रूप में लिखा है कि, ‘सच या कल्पना’?
इस फिल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी है। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छा रिव्यू नहीं दिया था। इसके बाद भी फिल्म ने एक रिकॉर्ड बनाकर लोगों को चौंका दिया। फिल्म ने रिलीज के दिन OTT पर सबसे ज्यादा यूजर्स को लाने का रिकॉर्ड बनाया है।