फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रहीं हैं। करीना कपूर प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं। पिछले दिनों करीना कपूर एड की शूटिंग करते हुए स्पॉट हुईं थीं। हाल ही में करीना कपूर अपनी मां बबीता कपूर से उनके मुंबई घर मिलने पहुंची थीं। करीना कपूर की इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर खान इस समय कुछ थकी हुई सी नजर आईं। करीना के चेहरे पर उनकी थकान साफ देखने को मिली।
करीना कपूर अगले साल फरवरी में दूसरी बार मां बनेंगी। कुछ समय पहले ही करीना और सैफ ने सबके साथ अपने दोबारा माता-पिता बनने की खुशखबरी सबसे साझा की थी।
फैन्स को भी करीना कपूर खान के दूसरे बच्चे का बहुत इंतजार है। जब से करीना ने अपने फैन्स के साथ दूसरी बार मां बनने की खबर शेयर की है तब से वह बच्चे के लिए उत्साहित हो गए हैं।
करीना कपूर के साथ उनकी मां बबीता कपूर भी इस समय साथ में नजर आईं। करीना कपूर जब भी घर से बाहर निकलती हैं किसी भी काम के लिए उनके चेहरे पर मास्क लगा होता है। उसी तरह से इस दौरान भी मास्क करीना ने अपने चेहरे पर कोरोना से बचाव के लिए लगा रखा था।
करीना कपूर खान का इस दिनों पल-पल का ख्याल मां बबीता और बहन करिश्मा रख रही हैं। बीते दिन पहले करीना मां बबीता के घर गईं थीं जहां वह अपने सिर पर मालिश मां से कराती दिखाई दी थीं।