छोटे पर्दे पर शादियों का सीजन शुरू हो गया है। अब वहीं टेलीविजन की सबसे मशहूर जोड़ी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ही टीवी स्टार्स 12 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे। लेकिन अब इन दोंनो को देख कर लगाता है कि यह अपने शादी के पीरियड को काफी एंजॉय करना चाहते हैं।
तभी तो दोनों ने शादी से पहले इतना जबरदस्त प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है जिसमें ये दोनों सुपरक्यूट कपल एक साथ बहुत ही ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रिंस ने अपने प्री-वेडिंग शूट की कुछ तस्वीरें शेयर करी हैं जिसे देखकर आप दोनों की फोटो को देखते रह जाएंगे।
https://www.instagram.com/p/Bkmo-GcFdjY/?utm_source=ig_embed
प्री-वेडिंग शूट में कुछ इस तरह नजर आए दोनों कपल
फोटोशूट में युविका प्रिंस की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और प्रिंस उन्हें बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं। युविका शरारत भरें अंदाज से प्रिंस की नाक खींच रही हैं।
दोनों स्टार्स ने ब्लैक कलर के शॉटस पहन रहे हैं जो उन्हें स्पोर्टी लुक दे रहे हैं। युविका और प्रिंस दोनों ही एक साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं।
एक फोटो में युविका ने रेड हॉट कलर की ड्रेस पहनी हैं और बांस के पेड़ के पास खड़ी है। पीछे बांस के पेड़ पर लटकर प्रिंस युविका को परेशान कर रहे हैं। हम तो यही कहेंगे आप दोनों को शादी मुबारक हों…और आपका आने वाला जीवन खुशियों से भरा हो।
जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 10 के सेट से शुरू हुई थी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की लवस्टोरी। इस शो में ऑन स्क्रीन ही दोनों की नजदीकियां काफी ज्यादा बढ गई थी।
बिग बॉस सीजन 10 से शुरू हुई दोनों की यह लवस्टोरी बहुत जल्द ही शादी के मुकाम तक पहुंचने वाली है। युविका चौधरी और प्रिंस की शादी मुंबई में होगी और 3 दिन तक मुंबई के सन एंड सैंड, जुहू में होगी। इसके बाद चंडीगढ़ में इनके शादी की रिसेप्शन रखी जाएगी।
https://www.instagram.com/p/BkSdNiZH9rJ/?utm_source=ig_embed
कुछ दिनों पहले दोनों के शादी के कार्ड की तस्वीर सामने आई थी। इस कार्ड को अलौकिक इनवाइट्स द्वारा डिजाइन किया गया है। अलौकिक डिजाइन्स ने ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर काम किया था।
https://www.instagram.com/p/BoB4-KCl-mk/?utm_source=ig_embed