आखिरकार! लवबर्ड प्रिंस नारुला और युविका चौधरी बीती रात शादी के बंधन में बंध गए और एक दूजे के हो गए मुंबई के जुहू स्थित सन एन रेन्ड होटल में ये शादी समारोह संपन्न हुआ।
प्रिंस नारुला और युविका चौधरी की शादी में सोहेल खान, नेहा धुपिया, भाग्याश्री, सुनील शेट्टी, तबू और गुरमीत चौधरी जैसे कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए। साथ ही क्रिकेटर इरफ़ान खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस शादी में शिरकत करने पहुंचे।
इस शादी में युविका लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी और प्रिंस एक क्रीम शेरवानी में एक हैंडसम हेंक लग रहे थे। इस शादी में प्रिंस और युविका के सम्बन्धियों के साथ साथ दोस्त और करीबी शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर भी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को बधाइयों का सिलसिला चल रहा है और टेलीविज़न जगत से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इन्हे नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।
सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें इन वक्त खूब वायरल हो रही है जिसमे प्रिंस नारुला और युविका चौधरी भी काफ़ी धमाल मचाते दिखाई दे रहे है। तो आईये नजर डालते है इस खूबसूरत नव विवाहित जोड़े की शादी की तस्वीरों और वीडियोस पर
https://www.instagram.com/p/Bo215UlgkB5/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo1u8oiANqa/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo3GGsHAw2g/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo3JfzXHs6C/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo1omlmFQf0/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo1rDlIFWND/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo1s0KwF93E/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo2qilvlkee/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo12wQRDVI2/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bo26QizFcCm/?utm_source=ig_embed