लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

फिल्मी पर्दे पर सम्राट का किरदार निभा चुके हैं बॉलीवुड के ये दमदार अभिनेता

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता-अभिनेत्री दशकों से विभिन्न-विभिन्न किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में कई ऐसे किरदार भी फिल्मी पर्दे पर फिल्माए जाते हैं जो फैंस का दिल जीत लेते हैं

फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता-अभिनेत्री दशकों से विभिन्न-विभिन्न किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में कई ऐसे किरदार भी फिल्मी पर्दे पर फिल्माए जाते हैं जो फैंस का दिल जीत लेते हैं और दर्शकों के दिलों में एक अलग छवि बन जाती है। इनमें से महाराजाओं या सम्राट के किरदार हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है। 
1591609391 bollywood maharaja
बड़े पर्दे पर जब भी किसी अभिनेता ने महाराजा की भूमिका निभाई है उसकी खूब चर्चा हुई है और अभी तक भी होती रहती है। दरअसल ऐसी कहानियों को देखने के लिए दर्शक हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। वैसे तो अब रियासतें हमारे देश में खत्म हो चुकी हैं लेकिन आज भी दर्शकों के लिए उनसे जुड़े रोचक तथ्य आकर्षण का क्रेंद्र बने हुए हैं। आज हम आपको फिल्मी पर्दे के कुछ महाराजाओं के किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। 
मुगल- ए- आजम- पृथ्वीराज कपूर

1591609476 prithviraj kapoor
फिल्म मुगल- ए- आजम साल 1960 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी और सम्राट अकबर का किरदार पृथ्वीराज कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने शानदार अभिनय किया था। जबकि उनके बेटे सलीम की भूमिका दिलीप कुमार ने और अनारकली का किरदार मधुबाला ने निभाया था। यह फिल्म बहुत पसंद दर्शकों को आई थी। फिल्म तो सुपरहिट हुई थी साथ में इसके किरदार भी हुए थे। 
अशोका- शाहरुख खान

1591609699 shahruk khan
फिल्म अशोका में सम्राट अशोक का किरदार बॉलीवुड के किंग खान ने निभाया था। साल 2001 में आई इस फिल्म ने कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया था लेकिन दर्शकों को शाहरुख खान की अदाकारी बेहद पसंद की थी। 
जोधा अकबर- ऋतिक रोशन

1591609786 hrithik roshan
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा जोधा अकबर में अकबर का किरदार निभाया था। दर्शकों को फिल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या राय बच्चन के जोड़ी बहुत पसंद आई थी। साल 2008 में यह फिल्म आई थी। 
बाजीराव मस्तानी- रणवीर सिंह

1591609836 ranveer singh
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव की भूमिका एक्टर रणवीर सिंह ने निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने दमदार अभिनय किया था। साल 2015 में यह फिल्म आई थी और सुपरहिट रही थी। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मुख्य भूमिका में थी। 
पद्मावत- शाहिद कपूर

1591609926 shahid kapoor
बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर ने महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में निभाया था। इस फिल्म में महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर ने बहुत खूबसूरती से निभाया था। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई थी और महारानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।