लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रोमांटिक अंदाज़ में सेलिब्रेट की अपनी वेडिंग एनिवर्सरी

प्रियंका और निक 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे और अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है।

बॉलीवुड के साथ- साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों एक- दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इस बात का सबूत वह दोनों अक्सर देते हुए नजर आते हैं। प्रियंका और निक 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे और अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है। 
1638424944 191245129 472968143967573 8113209254385143565 n
निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है, जिसे देखकर दोनों को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। इसके अलावा वीडियो में कमरे की खूबसूरत सजावट भी साफ नजर आ रही है। प्रियंका के सामने एक टेबल भी है, जिस पर कैंडल और फूल रखे हुए हैं। 

इसके अलावा, कमरे में आसपास कैंडल लगी हुई हैं और फूलों से सजावट की हुई है। इस वीडियो में निक अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौके को दोनों ने काफी एंजॉय किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल।’ प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खूबसूरत समय की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, ‘मैरिड यू।’ 

साथ ही दीवार पर लिखा है, ‘हमेशा और हमेशा के लिए।’ इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘सपने को जीना।’ निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय तक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।