देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंडिया के साथ साथ बाहर भी काफी नाम कमाया है। प्रियंका अब हॉलीवुड का जाना माना चेहरा है।
प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली थी। ये शादी खूब चर्चा में रही थी। न सिर्फ इसीलिए की ये बॉलीवुड मोस्ट प्रीटी दिवा की शादी थी जो बड़ी ही धूम धाम से हुई थी बल्कि निक जोनस और उनकी उम्र में फासले को लेकर भी इस मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा था।
खेर इस बात से न प्रियंका और न ही निक को कोई फरक पड़ता है। दोनों आय दिन अपनी तस्वीरें साझा करते रहते है जिसमे ये कपल काफी प्यारा लगता है। प्रियंका और निक ने surrogacy की मदद से एक नन्ही मुंही को जन्म दिया है जिसका नाम अभी तक मीडिया के सामने तो नहीं आया है।
प्रियंका न आज कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमे वह पति निक जोनस को सपोर्ट करती नज़र आ रही है। इन तस्वीरो में प्रियंका ने cheerleader की costume पहनी है और ये एक बेसबॉल मैच की तस्वीरें है। जिसमे प्रियंका के पति बेसबॉल के प्लेयर की costume में है और हाथो में बैट लिए दिख रहे है। वही प्रियंका भी काफी खुश नज़र आ रही है और एक नन्ही बच्ची के साथ है।
प्रियंका आय दिन पति निक जोनस के कपडे पहनती नज़र आ जाती है और इस बार भी उनके फैंस ने उन्हें निक के कपड़ो में देख लिया। अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ, एक ब्रेक के बाद फिर से शुरू होने वाली है।
प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स है “एंडिंग थिंग्स ” , “टेक्स्ट्स फॉर यू ” और “सिटाडेल”। प्रियंका अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में हॉलीवुड के जाने माने एक्टर सिएना मिलर के साथ नज़र आएंगी। वही बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की मूवी ‘जी ले ज़रा’ से वापसी करने वाली है।