बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा वैसे तो काफी ज़िम्मेदार है। वो अक्सर समझदारी की बाते करती है। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर दिया है।
जी हां, ब्रिटेन में रह रहीं प्रियंका चोपड़ा बुधवार को लंदन के एक सलून में पहुंची थीं। एक्ट्रेस के सलून विजिट करने को वहां की प्रशासन ने कोरोना का उल्लंघन माना है। पुलिस ने मौखिक रूप से चेतावनी दी है और कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बताया है।
खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ सलून गई थीं। उनके साथ सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सलून पहुंच गई और मालिक को मौखिक रूप से कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बताया। हालांकि कोई फाइन नहीं लगाया गया है।
बता दे, ब्रिटेन में फिलहाल पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ है और कुछ वक़्त तक ऐसे ही हालात रहने वाली हैं। इस बीच सलून और स्पा को भी खोलने की इजाज़त नहीं है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का सलून विजिट करना और सलून मालिक का उसे खोलना दोनों ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैं।