बॉलीवुड की देसी गर्ल पिछले सप्ताह ही मुंबई आई थीं। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए आई थी। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी उनकी गर्लफ्रेंड इशिता कुमार से हो रही है। लेकिन सूत्रो के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी थोड़े दिनों के लिए टल गई है। इसकी वजह है सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हन यानि इशिता कुमार की तबीयत खराब हो गई है। इशिता का फिलहाल हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है और अभी उनकी सर्जरी होनी बाकी है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी यानि इशिता कुमार की काफी ज्यादा तबीयत खराब हो गई है और उन्हें इलाज की जरुरत है। इसलिए खबरें हैं कि शादी कैंसिल हो गई है। लेकिन ये बात काफी हद तक सही नहीं है क्योंकि इशिता कुमार को अपनी सर्जरी से बचने के लिए कुछ वक्त चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में शादी को प्लान किया गया था। लेकिन अब परिवार वाले भी उनके लिए दूसरा मुर्हूत देख रहे हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी। इस साल फरवरी में बहन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने भाई सिद्धार्थ और इशिता कुमार के रोका के बारे में सभी को बताया था।

प्रियंका चोपड़ा की भी मुंबई आने की खबर स्पष्ट नहीं
बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा मुंबई वापस आई तो लोगों ने समझा शायद वह उनके भाई की शादी के लिए लौटी हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का भारत आने के पीछे की असली वजह क्या है कि वह अपने भाई की गर्लफ्रेंड की सर्जरी के लिए आई हैं या फिर वह अपने परिवार वालों से मिलने के लिए आई है अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

हालांकि सिद्धार्थ की शादी अब तो अगले मुर्हूत पर ही होनी है। अब देखते हैं कि देसी गर्ल कुछ समय के लिए भारत रुकती हैं या फिर चली जाएंगी।

