बॉलीवुड एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा बीतों कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वह हाल ही
में 3 साल बाद इंडिया लौटी हैं। मुंबई आने के बाद देसी गर्ल सुकून के पल बिताते
हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। मुंबई इवेंट्स में भी एक्ट्रेस का
जलवा दिख रहा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है।
प्रियंका चोपड़ा ना
सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रही हैं। वहीं इसी
बीच अदाकारा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म की नई रिलीज से डेट से पर्दा हटा दिया है
जिसका उनके चाहने वालों को बेसबरी से इंतजार था। देसी गर्ल जल्द ही ‘आउटलैंडर‘ फेम एक्टर सैम
ह्यूगन और सलीन डियोन संग नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन‘ की नई रिलीज से
डेट से पर्दा हटाते हुए मूवी के कुछ सीन्स शेयर किए है। इस पोस्ट में प्रियंका
चोपड़ा और सैम ह्यूगन एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। दूसरे सीन्स में सैम
ह्यूगन और सलीन डियोन बातचीत करते दिख रहे हैं।
अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘लव अगेन मूवी, दुनियाभर के
सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक
पसंद करती हूं। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी फिल्म में उनका म्यूजिक
होगा।‘ सैम ह्यूगन को टैग करते हुए देसी गर्ल ने लिखा
है, ‘हमने कर दिखाया।‘
बता दें कि प्रियंका की फिल्म ‘लव अगेन‘ अब 12 मई 2023 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म अगले साल 10
फरवरी को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ‘बुक क्लब 2: द नेक्स्ट चैप्टर‘
से क्लैश कर रही है। जिम
स्ट्राउज की यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रियंका चोपड़ा मीरा का किरदार
निभाती नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी की बात करें तो मीरा का मंगेतर अब इस दुनिया में नहीं है। इस
दर्द से जूझ रही मीरा अपने मंगेतर के पुराने मोबाइल नंबर पर उसे याद करते हुए
लगातार मैसेजेज भेज रही है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि ये रोमांटिक मैसेजेज अब
रॉब बर्न्स यानी सैम के किरदार को मिल रहे हैं, क्योंकि वो मोबाइल नंबर
अब रॉब के पास है। मैसेजेज पढ़कर रॉब अब मीरा से मिलना चाहता है। वह इसमें
मेगास्टार सलीन डियोन की मदद लेता है, जो फिल्म में खुद यानी
सलीना डियोन का ही रोल प्ले कर रही है।